फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाई की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी नीतीश और पवन गांव झिरकिया, जिला मधेपुरा (बिहार) के निवासी हैं। मामले में गांव झिरकिया निवासी संगीता ने थाना सदर भिवानी को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह वर्तमान में गांव तिगड़ाना में खेतों में रह रही है।
शिकायत के अनुसार 19 फरवरी की रात उसके ससुर व देवरों ने उसके पति विकास के साथ मारपीट कर उसके सिर पर गंभीर चोटें मारीं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर के जांच अधिकारी उग्रसेन ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक विकास के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था जिसके चलते सिर पर चोट मारने से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में मृतक के पिता व अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें