फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चीटफंड पीड़ितों ने प्रदर्शन कर सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सांसद के नाम ज्ञापन सौंपते चीटफंड पीडि़त।
विज्ञापन
भिवानी। चीटफंड ठगी के पीड़ितों ने सोमवार को शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदर्शन कर सांसद के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी जमा राशि लौटाने की मांग उठाई। तपजप के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिले के कई पीड़ित परिवारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन का नेतृत्व तपजप के प्रदेश अध्यक्ष रामजस ने किया जबकि जिला अध्यक्ष रमेश तंवर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रामजस ने बताया कि संसद द्वारा पारित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 केवल कागजों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत ठगी पीड़ितों को 180 दिनों के भीतर भुगतान मिल जाना चाहिए था लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद धर्मबीर सिंह को कई बार इस मामले से अवगत कराने के बावजूद भी उन्होंने आज तक इस मुद्दे को संसद में नहीं उठाया जो जनता के प्रति उनके अनदेखे रवैये को दर्शाता है। इसे उन्होंने मतदाताओं के साथ विश्वासघात करार दिया। इस दौरान पीड़ित निवेशकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि ईडी, सीबीआई और सेबी जैसी एजेंसियों द्वारा जब्त की गई ठग कंपनियों की संपत्तियों का बड्स के तहत 30 दिनों के भीतर मूल्यांकन किया जाए और उससे प्राप्त राशि को भुगतान अधिकारियों के पास जमा कराया जाए ताकि अधिनियम-2019 के तहत 180 दिनों में पीड़ितों को उनकी राशि वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें