फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब ठेके पर तोड़फोड़ करके रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए-द्वितीय ने शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर सेल्समैन से मारपीट करने और करीब आठ हजार रुपये लूटने के मामले में वीरवार को आरोपी नितिन और मनीष निवासी चोरटापुर, भिवानी को बवानीखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस संबंध में राजेंद्र निवासी बड़सी गुजरान ने बवानीखेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाड़ा चौरटापुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने साथी दिनेश के साथ ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान मुकेश, मनीष, नितेश समेत अन्य युवक हाथों में डंडे लेकर ठेके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन

राजेंद्र और दिनेश ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने ठेके में तोड़फोड़ के बाद गल्ले में रखे करीब आठ हजार रुपये लूट लिए। जाते समय आरोपी ठेके का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने जान से मारने व आग लगाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने 20 अगस्त को आरोपी नितिन और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें