फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 65 लाख रुपये का 10,800 मीटर तार चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना जूई कलां पुलिस ने गांव नवा राजगढ़ में डीसी भिवानी ईशरवाल लाइन में कंडक्टर और 65 लाख रुपये का 10,800 मीटर तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिनेश व अनिल निवासी काकडोली सरदारा जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में सदर पुलिस को दी शिकायत में यूपी निवासी गिरजाशंकर ने बताया था कि वह पिछले आठ साल से एमएस कीपर कपलिंग कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहा है। उसकी कंपनी ने रूपगढ़ के खेतों से होते हुए गांव ईशरवाल तक बिजली की लाइन डाली हुई है। बिजली लाइन का 2021 से किसान विरोध कर रहे हैं, जिसकी वजह से काम रुका हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि इस लाइन के टावर संख्या 62 से 68 तक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली के तार चोरी किए गए हैं। ये चोरी लगातार करीब आठ से दस माह अर्से में की गई है। इसकी भनक अब लगी है। इस संबंध में कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तार चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जूई कलां की महिला मुख्य सिपाही प्रमिला ने निर्माण स्थल से कंडक्टर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें