फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। टेलीग्राम के माध्यम से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार को आरोपी गोपाल निवासी यशोदा नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) और आशीष निवासी निराला नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने गोपाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि आशीष का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया।
विज्ञापन

गांव दांग कलां निवासी नवीन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 2 नवंबर 2025 को उसे टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर वीडियो लाइक व शेयर करने के टास्क दिए गए। शुरुआत में 850 रुपये का मुनाफा दिखाकर उसे विश्वास में लिया गया जिसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग समय पर उससे कुल 1,23,350 रुपये की ठगी की गई।
मामले की जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गोपाल सिनेमा हॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और उसने अपना बैंक खाता पांच हजार रुपये में आशीष को उपलब्ध कराया था। वहीं आशीष पेंट का कार्य करता है और उसी ने शिकायतकर्ता को लिंक भेजकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें