बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपिल व दिनेश निवासी जाटू लोहारी के रूप में हुई है।
कार्तिक निवासी जाटू लोहारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की शाम को वह अपने दोस्त के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी कपिल व अन्य उसके साथी घर में घुसकर उसके और उसके दोस्त के ऊपर लाठी, डंडों से हमलाकर दिया था वहीं जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए थे।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बवानीखेड़ा के उप निरीक्षक पवन कुमार ने घर में घुसकर लाठी, डंडों से हमला करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को बवानीखेड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडे बरामद हुए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।