भिवानी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने अपने दोस्त के बैंक खाते को धोखाधड़ी की रकम डलवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी बिशनपुर, जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
दीपक निवासी सुई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उसे उसके साथ आईटीआई में पढ़ने वाला उसका दोस्त का कपिल मिला था। इसके साथ उसका दोस्त रिंकू भी था। उन्होंने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते हैं और उन्हें कुछ रुपए मंगवाने हैं। आरोपियों ने झूठ बोलकर धोखाधड़ी करके उसके बैंक खाता में धोखाधड़ी की रकम को डलवाई थी।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने इस मामले में दूसरे आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से 5,000 रुपये, एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेक बुक व पासबुक को बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।