हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतक रिश्ते में मामा और भांजा हैं। हादसा गांव जीतवानबास के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में मामा भांजा थे। ट्रक ने दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया और जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक साथ दो की मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक 40 वर्षीय बलजीत उर्फ भोलू हेतमपुरा व राजस्थान के लोटिया गांव का संदीप उसके साथ बाइक पर सवार था। सुबह हेतमपुरा का बलजीत और उसका भांजा संदीप दोनों बहल की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनके ऊपर से गुजर गया।
दोनों शवों को जिला सामान्य अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। कैरू पुलिस चौकी जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने मृतक संदीप के पिता रामफल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।