भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित स्टेनो शाखा से चिकित्सा अधिकारी की मुहर चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप गौरी का दौरा था। इस दौरान अस्पताल स्टाफ अधिकारी के साथ मौजूद था। लेकिन जब स्टाफ अपने कार्यालय में पहुंचा तो मुहर गायब मिली। प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने इसकी शिकायत अब पुलिस को दी है।
जिला नागरिक अस्पताल के स्टेनो कक्ष से चिकित्सा अधिकारी की मुहर गायब होने के बाद हड़कंप मचा है। हालांकि प्रधान चिकित्सा अधिकारी के मामला संज्ञान में आने के बाद इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। तीन जनवरी को स्वास्थ्य महानिदेशक के दौरे के दौरान चिकित्सक और स्टाफ उनके साथ निरीक्षण में व्यस्त हो गया था।
इसी का फायदा उठाकर कार्यालय से मुहर गायब कर दी गई थी। जब अधिकारी वापस कार्यालय में लौटे तो स्टेनो ने चिकित्सा अधिकारी की मुहर नहीं मिलने की जानकारी दी। इसके बाद इस मुहर को ढूंढने का भी प्रयास हुआ। लेकिन नहीं मिली। चिकित्सा अधिकारी की मुहर सरकारी दस्तावेजों व मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने सहित अन्य सरकारी कामों में होती है। ऐसे में इसके दुरुपयोग का भी डर सता रहा है।
मुहर पर किसी अधिकारी का नाम नहीं होता। लेकिन एमओ के नाम से मुहर बनी हुई थी। जो 3 जनवरी से नहीं मिल रही। कार्यालय में और भी मुहर रखी थी। इसमें से एक मुहर गायब हुई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। -डॉ. बलवान, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।