फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से 18 हजार रुपये लूटे

Tue, 07 Oct 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम-जुई मार्ग पर बीती रात एक ट्रक चालक से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बरछी से डराकर 18 हजार से ज्यादा की नकदी लूट ली। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान निवासी ट्रक चालक सुरेश ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वह पांच अक्टूबर को राजस्थान से पत्थर लेकर चला था। रात को खानक स्थित चौधरी स्टोन क्रेशर पर पत्थर डालकर वापस चला था। वह क्रेशर से 17 हजार 50 रुपये लेकर वापस आ रहा था कि दुल्हेड़ी के पास तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीछे से आए और ट्रक के आगे बाइक लगाकर ट्रक रूकवा लिया।

चालक ने बताया कि उनमें से दो युवक ट्रक में सवार हो गए और बरछी की नोक पर 17 हजार और 13 सौ की नकदी लूट ली। पुलिस ने चालक की शिकायत पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें