फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्रक चालक से मारपीट कर लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में रेलवे फाटक के नजदीक आठ फरवरी को ट्रक चालक पर हमला कर पांच हजार की नकदी लूटने के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने हिसार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक हजार की नकदी भी बरामद हुई है। वहीं इनके दो साथी पहले ही हिसार जेल में बंद है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को बवानीखेड़ा से तोशाम मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक चालक मनोज से मारपीट कर कार में सवार कुछ युवक पांच हजार रुपये लूट ले गए थे। मनोज ने बताया था कि बदमाशों ने ट्रक के शीशे भी तोड़ डाले। इसी मामले में बवानीखेड़ा थाना पुलिस से एसआई लालजीत सिंह की टीम ने हिसार से दो आरोपियों हिसार के सूर्य नगर वासी विशाल और कर्ण को गिरफ्तार किया है। दोनों से लूटी गई राशि में से एक हजार रुपये भी बरामद हुए है। इनके दो और साथी हिसार वासी अमित और भिवानी के जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासी हाल हिसार में रहने वाले अमन फिलहाल हिसार जेल में बंद है। जिन्हें अब बवानीखेड़ा थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। भिवानी में वारदात से पहले इन्होंने मय्यड़ हिसार के पास भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे कुछ दिन पहले बरवाला के पास लूट की। एसआई लालजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके दोनों साथियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें