फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क के बीच खड़े ट्रक में कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर

Mon, 06 May 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल (भिवानी)। मुंढाल हाईवे पुल पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क के बीच खड़े एक ट्रक में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक को क्रेन की मदद से कैंटर को पीछे खींचकर बाहर निकाला। घायल कैंटर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट करवाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हिसार के जोरा निवासी चालक ट्रक को लेकर रोहतक की तरफ जा रहा था। जब ट्रक करीब साढ़े छह बजे मुंढाल पुल पर पहुंचा तो ट्रक का डीजल खत्म हो गया। चालक ट्रक को सड़क के बीच में ही छोड़कर डीजल लेने चला गया। इतने में पीछे से आ रहे एक कैंटर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक दोनों वाहनों के बीच फंस गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कैंटर को पीछे खींचकर चालक को बाहर निकाला। घायल कैंटर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट करवाया। घायल कैंटर चालक की पहचान रोहतक के बलम्भा निवासी दीपक के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें