फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव दानसिंह धोखे का बिजनेस कर अरबपति बना : मनोहर लाल

Mon, 06 May 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 ट्रैक्टर पर सवार वित्तमंत्री जेपी दलाल व भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। 
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहल में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी राव दानसिंह पर खूब कटाक्ष किए। पूर्व सीएम ने कहा कि राव दानसिंह धोखे का बिजनेस कर अरबपति बना है। अब हम सबको चौकीदार बनकर यह प्रयास करना है कि वो इस पैसे का चुनाव में नाजायज इस्तेेमाल न करें।
विज्ञापन


सोमवार को नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह का बेटा जमानत पर है। करीब 9 हजार करोड़ रुपये का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल की दादी कहती थी कि हम गरीबी हटा देंगे। कांग्रेस 70 साल में गरीबी नहीं हटा पाई जबकि पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 20 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। वहीं, कांग्रेस ने किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये माफ करने का झूठा वायदा किया था पर भाजपा ने किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये देकर किसानों को राहत देने का काम किया है। इसके अलावा एमएसपी पर फसलों की खरीद के अलावा भावांतर भरपाई व खराब फसलों की कीमत की क्षतिपूर्ति कर किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया है। रैली में वित्त मंत्री जेपी दलाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें