फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Fri, 31 May 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में मटके फोड़  रोष जताती महिलाएं।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भीषण गर्मी में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। कस्बा बवानीखेड़ा में भी वीरवार सुबह वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ कार्यालय पर पहुंचकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर कर्मचारियों से भी उलझ गई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह कस्बे की महिलाओं ने पानी की कमी के चलते मटके फोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने पिछले 10 दिनों से घरों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते इकट्ठे होकर एसडीओ कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन कर अपने अपने मटके फोड़ कर रोष प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उनके घरों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप भी लगाए। उक्त महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड के साथ अनदेखी की जा रही है। पेयजल आपूर्ति करने वाला कर्मचारी अपने घरों की लाइन तो चालू कर देता है बाकी गलियों की लाइनों में पानी नहीं आता। पानी की कमी के चलते वीरवार सुबह इकट्ठे होकर एसडीओ कार्यालय के सामने अपने मटके फोड़े और विरोध प्रदर्शन करके अपना रोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें