फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान सोसायटीवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित मंगलम एंक्लेव सोसायटी के निवासी इन दिनों दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान हैं। सोसायटी वासियों ने रोष जताया तथा जिला प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान सोसायटी के निवासियों ने एक लिखित ज्ञापन प्रशासन के नाम भेजा।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी लता बवेजा, आरती सोनी, सुधा शर्मा, डाॅ. नरेंद्र तनेजा, मनोज शर्मा, निशांत शर्मा, राजकुमार, राजेश जैन, सुमित जैन, संचित गोयल, मनीष वर्मा ने कहा कि घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
पिछले कई दिनों से पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि दूषित व बदबूदार पानी पीने से बच्चों की तबीयत तक बिगड़ गई है। पेयजल आपूर्ति में आ रहा पानी पीने के लायक नहीं है। इसमें बदबू आती है आैर इसे पीने से बीमार होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

दूषित पानी पीने से कई लोगों को चर्म रोग की शिकायतें भी हो रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में इतना गंदा पानी आता है कि वे न तो इसे पी सकते है तथा ना ही घरेलू कामों में उपयोग कर सकते हैं।
मजबूरी में सोसायटी के निवासियों को पानी के टैंकर से मंगवाने पड़ रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए आ रहे पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है।
वे कई बार समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें