फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ थे जनजातीय वीर : सीताराम

Wed, 17 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, यह जनजातीय वीरों के बलिदान का ही परिणाम है। उनके संघर्ष को इतिहास की किताबों में बहुत कम जगह मिली, लेकिन सच्चाई यह है कि उनका योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

यह बात वैश्य महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति वीरों का योगदान विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता उतर क्षेत्र संघ चालक एवं सुप्रसिद्ध सामाजिक चिंतक सीताराम व्यास ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से चलाए जा रहे जनसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा एवं त्याग वनवासी कल्याण आश्रम का मुख्य ध्येय है।
विचार संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्र संघ चालक सीताराम व्यास, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रांत युवा अध्यक्ष डॉ. एपी नायक, प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने किया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि देश की आजादी में जनजातीय वीरों की अहम भूमिका रही हैं। विशिष्ट अतिथि प्रांत युवा अध्यक्ष डॉ. एपी नायक ने कहा कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के वीरों से परिचित करवाना है। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत कार्यालय प्रमुख प्रकाश गोयल, प्रांत सदस्य युवा टोली राहुल वैद, माधव नगर संघ संचालक भिवानी रमेश सिंगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें