फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे ट्रैक के पास खड़े पेड़ बन रहे रेलवे संचालन में बाधा

Wed, 04 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लवे ट्रैक पर पड़ा पेड
विज्ञापन
भिवानी। बीकानेर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक के पास खड़े पेड़ रेलवे परिचालन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रहे हैं। इन पेड़ों के कारण न केवल सुरक्षा के लिहाज से चिंताएं बढ़ रही हैं, बल्कि ट्रेनों के समयबद्ध और सुचारू संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीकानेर रेल मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर, रेवाड़ी-भटिंडा और भिवानी-रोहतक रेलखंडों में रेलवे ट्रैक के पास स्थित पेड़ अक्सर आंधी-तूफान और बरसात के मौसम में गिर जाते हैं। इसके कारण रेल परिचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को जान-माल की हानि भी हो सकती है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश कुमार ने बताया कि रेल विभाग पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखते हुए ट्रैक के पास स्थित पेड़ों की शाखाओं और ऊपरी हिस्सों की छंटाई करता है ताकि पेड़ों की मौजूदगी बनी रहे और रेल संचालन भी सुरक्षित हो सके। हालांकि, हरियाणा राज्य के कुछ खंडों में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाती, जिसके कारण रेल परिचालन में रुकावटें आती हैं और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा होता है।
विज्ञापन

भूपेश कुमार ने इस समस्या को सुलझाने के लिए हरियाणा राज्य के वन विभाग से अपील की कि वे सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ट्रैक के नजदीक स्थित पेड़ों की छंटाई करने की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रेल विभाग का उद्देश्य पर्यावरण के साथ सामंजस्य बनाए रखते हुए ट्रेनों को सुरक्षित और समय पर गंतव्य तक पहुंचाना है।

ट्रैक के नजदीक पेड़ों से हुई हानि
21 मई को ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस बामला-कलानौर कलां खंड में ट्रैक पर पेड़ गिरने से कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए और एक बालक को गंभीर चोटें आईं।

25 मई 2025 को रेवाड़ी-सादुलपुर खंड के महेन्द्रगढ़ स्टेशन के यार्ड में पेड़ गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर, बीकानेर- दिल्ली, और अन्य ट्रेनें शामिल थीं। इस कारण कई यात्रियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें