फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से हजारों का नुकसान

Sat, 09 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उप तहसील कार्यालय के सामने स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग लगने पर आसपास की बस्ती में बिजली संकट बढ़ गया।ज्ञात रहे  वीरवार को ग्रामीण इसी ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर एक्सईएन से भी मिले थे। इस ट्रांसफार्मर की क्षमता काफी कमजोर होने पर आउटपुट नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


एक्सईएन ने 15 दिनों के दौरान यहां नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की बात कही थी। शुक्रवार को इस ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर जल जाने से आस पास की बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें