फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विकास कार्य के चलते प्रभावित होंगी ट्रेनें

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनें बाधित रहेंगी। वहीं रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। मार्ग परिवर्तित करने से एक, चार व सात जून को ट्रेनें लोहारू स्टेशन से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 01, 04 व 07 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में पड़ने वाले परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जिले से इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लोहारू स्टेशन ट्रेन मिलेगी।

गेहूं कटाई तक बहल क्षेत्र में बदला बिजली का शेड्यूल
बहल। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम ने गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। निगम ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक बहल क्षेत्र में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 132 केवी से गांवों के ट्यूबवेल पर जाने वाली सभी लाइनें बंद रहेंगी, ताकि खेतों में कटाई के समय आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। हालांकि, बहल कस्बे की लाइन अन्य दिनों की तरह सुचारू रूप से चालू रहेगी। यह निर्णय बहल बिजली निगम के एसडीओ क ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से लिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि किसानों की सुरक्षा और फसल की कटाई को ध्यान में रखते हुए बिजली सप्लाई में यह बदलाव आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें