फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल का सदस्य बने लोहारू के रामअवतार बंसल

Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रामअवतार।
विज्ञापन
बहल। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता के भरण पोषण के अधिकारों की रक्षा के लिए गठित मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में नए सदस्यों की नियुक्ति की है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बहल कस्बे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार बंसल ईशरवालिया को लोहारू के लिए मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल का सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि भाजपा बहल के पूर्व मंडल प्रधान सुनील शर्मा को सिवानी क्षेत्र का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

यह नियुक्ति हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत की गई है। इसमें वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 और हरियाणा में लागू नियम 2009 के अनुसार ट्रिब्यूनल के गठन का प्रावधान है। ट्रिब्यूनल में एक अधिकारी सदस्य के अलावा दो गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की जाती है।
नए मनोनीत सदस्य अपने पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह ट्रिब्यूनल वरिष्ठ नागरिकों और माता पिता के भरण पोषण, कल्याण और उनके अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगा। इस नियुक्ति से लोहारू और सिवानी क्षेत्र में बुजुर्गों और माता पिता के अधिकारों के संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, बहल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिरसी, अजय श्योराण बिधनोई, सज्जन फौजी बिधनोई, पवन शर्मा सुरपुरा, हनुमान शर्मा पाजू ने सुनील शर्मा व रामअवतार बंसल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें