फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गणित ओलंपियाड की तैयारी के लिए प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण आज से होगा शुरू

विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी स्कूलों में गणित ओलंपियाड की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके लिए राज्य के 22 जिलों से 88 गणित प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। चयनित प्रवक्ताओं को राज्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण केंद्र गुरुग्राम में 20 से 22 मार्च तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार की ओर से शुरू की गई इस विशेष पहल का उद्देश्य गणित में रुचि रखने वाले छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को उन्नत गणितीय अवधारणाओं, समस्या समाधान तकनीकों और तर्कशक्ति विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिक्षकों को भी विशेषज्ञों की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे छात्रों का प्रभावी मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के तहत गणितीय तर्क और समस्या समाधान पर विशेष कार्यशालाएं ,अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रश्नपत्रों का अभ्यास, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों में अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सहित मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके बाद प्रवक्ता सरकारी स्कूलों के छात्रों को मैथ्स ओलंपियाड की तैयारी करवा सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थी भी गणित की जटिलताओं को आसानी से समझ और हल कर सकेंगे। यह पहल छात्रों के तार्किक और विश्लेषणात्मक कौशल को भी निखारेगी। शिक्षा विभाग का यह प्रयास छात्रों को गणित में उत्कृष्टता प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगा।
जिले से ये प्रवक्ता लेंगे प्रशिक्षण में हिस्सा
इस प्रशिक्षण के लिए जिले के चार गणित प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू से पूनम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिनोद से ममता पालीवाल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी से गुरदीप व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुड़ल से अजय कुमार चयनित प्रवक्ता हैं।
-
सरकार की ओर से गणित ओलंपियाड की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। ये शिविर 20 से 22 मार्च तक आयोजित करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए जिले से चार प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। जो कि जिले के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

- कपिल शर्मा, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें