फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अटल भूजल को लेकर पंचायत भवन में हुआ प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल भूजल को लेकर पंचायत भवन में हुआ प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। अटल भूजल योजना के तहत पंचायत भवन के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के नोडल अधिकारी अधीक्षक अभियंता, यमुना जल सेवा परिमंडल से प्रदीप यादव ने की। इस दौरान अटल भूजल योजना में बनाए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
प्रदीप यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना की प्रगति एवं वार्षिक योजना पर चर्चा करना था। इसमें सभी संबंधित विभागों को कार्यान्वयन निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, अमनदीप देशवाल ने विभागों के अधिकारियों को कहा कि आने वाला वर्ष अटल भूजल योजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भूजल प्रबंधन के लिए जल्द से जल्द सभी विभागों से मिलकर आगामी वर्ष के लिए बेहतर भूजल प्रबंधन के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करें। इसके साथ ही अटल भूजल योजना में बनाए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान को ग्राम पंचायत विकास योजना के साथ सम्मिलित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से अशोक कुमार ने बताया कि अटल भूजल योजना आखिरी चरण में चल रही है। अटल जल के तहत आने वाले भिवानी जिले के सभी 156 गांव में भूजल रिचार्ज पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत अब इंजेक्शन वेल का निर्माण कर गिरते भूजल स्तर को जल्द से जल्द रिचार्ज कर सके। प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भिवानी जिले के चार ब्लॉक जिसमें तोशाम, कैरू, बहल और लोहारू में भूजल स्तर को गिरने से रोका जाना है। ग्राउंड वाटर एक्सपर्ट डीपीएएमयू निखिल ने बताया कि इन गांवों के ग्रामीणों को अटल जल एप के जरिए भूजल संबंधी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे भूजल के प्रति जागरूक होकर स्वयं से ही भूजल प्रबंधन कर पाए। गांव में भूजल स्तर मापने के लिए पिजोमीटर के साथ डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाए गए है। इससे लगातार गिरते भूजल स्तर पर नजर रखी जा सके। इस दौरान महावीर सिंह, हरपाल धनखड़, एसडीओ नरेंद्र सिवाच, एसडीओ बजरंग, विजेंद्र, एबीपियो लोहारू तपेश्वर नारायण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें