फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें बाधित

Mon, 12 Oct 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें खड़ी रहीं। किसान एक्सप्रेस रद कर दी गई तो रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन के पहिए थमे रहे। फाजिल्का ट्रेन भी सिरसा के पास रामा स्टेशन तक जाकर वापस लौट रही है।
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से इंक्वायरी के पास नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया है, जिसे देखकर यात्री निराश होकर वापस लौट रहे हैं।

किसान एक्सप्रेस सुबह 11 बजे आती है। इसी तरह सायं साढ़े पांच बजे दिल्ली से आती है और भटिंडा के लिए रवाना होती है। किसान आंदोलन के चलते इसे रद कर दिया गया है। इसके अलावा 05:10 पर आने वाली रेवाड़ी गंगानगर दिनभर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेनें 12 अक्तूबर को भी प्रभावित रहने की आशंका है।
विज्ञापन


वर्जन:::
किसान एक्सप्रेस रद की गई है। रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन सिरसा के पास रामा तक ही जा पा रही है। यात्रियों को परेशानी हुई है, लेकिन इसमें क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन

राधेश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें