फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 गांवों की पंचायत फिर बेनतीजा

Mon, 12 Oct 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुल्हेड़ी में दीवान सिंह मर्डर मामले में हुई 15 गांवों की पंचायत फिर बेनतीजा रही। पांच घंटे की मान-मनौव्वल के बावजूद पीड़ित परिवार ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के रुख के तय किया गया कि पंचायत की 21 सदस्यीय कमेटी पीड़ित परिवार से संवाद कायम रखेगी।
रविवार दोपहर साढ़े 11 बजे शुरू हुई पंचायत में पीड़ित पक्ष कई बार बुलाने के बाद पहुंचा।

पंचायत में आने के बावजूद मृतक के पिता गोपीराम ने फैसला करने की बात को नकार दिया। इस कारण पंचायत फैसले लेने तक नहीं पहुंच पाई।

सूत्रों की मानें तो पंचायत में एक 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी पीड़ित परिवार के संपर्क में रहेगी। पंचायत के संबंध में मृतक दीवान सिंह के लड़के रामदेव ने बताया कि हमने तीन-चार दिन पहले ही तोशाम खाप के प्रधान चिरंजी पंघाल के घर जाकर फैसला ना करने की बात लिखित में दे दी थी। मेरे दादा गोपीराम पंचायत में गए थे। उन्होंने साफ कह दिया कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, हमें वह मंजूर है।
--
पंचायत में ये गांव हुए शामिल
सुंगरपुर, आलमपुर, ढाणीमाहू, रिवासा ढाणी, धारण, खरकड़ी सोहान व माखवान, झांवरी, लक्ष्मणपुरा, पटौदी, तोशाम, बागनवाला, सागवान।
--
हफ्ते में दूसरी बार पंचायत
गत 13 मई को गांव दुल्हेड़ी के दीवान सिंह की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने गांव के ही दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इनमें से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 13 लोगों को जांच के दौरान निकाल दिया था। इसी मामले में गांव में चार अक्तूबर को 15 गांवों की महापंचायत हुई थी, जिसमें 11 अक्टूबर को दोबारा पंचायत करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें