फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर में चार घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
09 फोटो सड़क हादसें के दौरान ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुई करेटा कार। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और करेटा गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को गांव पालुवास निवासी 19 वर्षीय अनूप, 24 वर्षीय रोहित और पालुवास में प्रवासी युवक 15 वर्षीय अन्नु और गांव जाटु लुहारी निवासी 26 वर्षीय हेमंत करेटा में सवार होकर तोशाम क्षेत्र के गांव लसेड़ी में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। जब वो कस्बा बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर पहुंचे तो अचानक साइड के रोडे से तेज रफ्तार से आ रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी गाड़ी टकरा गई। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गाड़ी सवार चारों युवकों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस में इमरजेंसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। जिनमें हेमंत को परिजन हिसार, रोहित को गुरुग्राम के मेदांता और अनूप को भिवानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अन्नु को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
गांव पालुवास निवासी रतन ने बताया कि अनूप के पिता नरेश गांव पालुवास के सरपंच प्रतिनिधि हैं। जिनकी ब्लेड की फैक्टरी है। अनूप और रोहित फैक्टरी में ही काम करते हैं। जबकि गांव जाटु लोहारी निवासी हेमंत ड्राइवर है। मूलरूप से बिहार निवासी अन्नू अपने परिवार के साथ पालुवास में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। हादसे में घायल अनूप, हेमंत और रोहित को गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर संबधित जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक हादसे ने बदल दी चारों युवक की मंजिलें : अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में मंजिलें ही बदल दी। चारों युवक गाड़ी में सवार होकर खुशीनुमा माहौल मेें शादी समारोह में शामिल होने के लिए शादी स्थल की ओर बढ़ रहे थे। मगर अचानक से हुए हादसे के कारण वे अस्पताल में पहुंच गए।
हादसा कस्बा बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर हुआ है। जिसमें ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक गाड़ी की टक्कर हुई है। हादसे में घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद संबधित जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- श्रीभगवान, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें