तोशाम। तोशाम-बहल मार्ग पर शुक्रवार देर रात गांव बुशान के पास ट्रैक्टर व स्कॉर्पियों की टक्कर में बागनवाला निवासी 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तोशाम से बहल की तरफ जा रही थी। पीछे से आ रही स्कॉर्पियों का संतुलन बिगड़ने के कारण सीधी ट्राली में जा लगी। जिससे स्कॉर्पियो में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां बागनवाला निवासी 22 वर्षीय अमित को मृत घोषित कर दिया। हसान निवासी जगरोशन जो की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।