गांव रोढां में आग लगने से किसान की खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। आसपास के लोगों ने पानी, मिट्टी आदि की सहायता से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दो एकड़ की फसल जल चुकी थी।
गांव रोढ़ां निवासी किसान लक्ष्मण सिंह का गांव सिधनवा की तरफ कच्चे रास्ते पर खेत है। रास्ते के साथ-साथ बिजली की लाइन भी जा रही है। तारें शॉर्ट होने व स्पार्किंग से आग लगने की वजह बताई जा रही है। सोमवार दोपहर को आग की लपटें देख आसपास के खेतों से भी लोग जमा हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर के माध्यम पानी, रेत आदि से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग करीबन दो एकड़ फसल को लपेटे में ले चुकी थी। गांव के सरपंच रघुबीर सिंह ने बताया कि आग से किसान की मेहनत राख हो गई है। सरपंच ने प्रशासन व सरकार से किसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।