फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम हलका हमारा परिवार, अव्वल बनाने में नहीं छोडूंगी कोई कसर : किरण चौधरी

Thu, 23 Jan 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने हलके के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्या सुन अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान लाखों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। किरण ने कहा कि तोशाम हलका मेरा घर परिवार है। हलके को अव्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के पास सिंचाई विभाग है। सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान किरण चौधरी ने गांव पिंजोखरा में 15 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल, दस लाख की लागत से पार्क, साढ़े पांच लाख से अधिक की राशि ढाणियों की बिजली के लिए व दस लाख की राशि रास्तों के निर्माण के लिए दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसी तरह गांव गारणपुरा खुर्द में फिरनी के लिए 12 लाख, 7.8 लाख बिजली व्यवस्था के नवीनीकरण, आठ लाख 40 हजार की राशि गंदे पानी की निकासी के लिए दिए जाने की घोषणा की। गांव गारणपुरा कलां में जलघर के नवीनीकरण के लिए पौने दो लाख और 35 लाख की राशि गलियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए दिए जाने की घोषणा की।
गांव दरियापुर में आंबेडकर भवन के लिए दस लाख, गलियों के निर्माण के लिए 8 लाख, ढाणियों में बिजली व्यवस्था के लिए चार लाख से अधिक की राशि व गंदे पानी की निकासी के लिए 9 लाख 80 हजार की राशि दिए जाने की घोषणा की। वहीं चनाना गांव में गंदे पानी की निकासी व गली निर्माण के लिए 14 लाख की राशि व अन्य विकास कार्यों के लिए 21 लाख की राशि ग्राम पंचायत को दिए जाने की घोषणा की।
इस दौरान एसडीएम डॉ. अशवीर नैन, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता प्रदीप यादव, बीडीपीओ विनोद सांगवान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वैशाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें