फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिलों के लिए अंतिम दिन आज

Tue, 29 Oct 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। आईटीआई में दाखिलों के इच्छुक विद्यार्थी बुधवार तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पांच बार दाखिलों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी आईटीआई में अभी भी सीटें खाली पड़ी हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिले दिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों की मांग पर फिर से पोर्टल खोला गया था।
दरअसल, इस बार राजकीय आईटीआई में दाखिलों के लिए विभाग की ओर से पांच बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन फिर भी ज्यादातर ट्रेडों में सीटें खाली बची हुई थीं। इसका मुख्य कारण यह है कि दाखिलों के बाद काफी समय तक विद्यार्थियाें द्वारा कक्षाएं न लगाने के कारण विभाग द्वारा उस बच्चे का नाम काट दिया जाता है। इसके कारण संबंधित ट्रेड में सीटें खाली हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बची हुई खाली सीटों के लिए विभाग द्वारा विद्यार्थियों को एक बार फिर से मौका दिया गया है। किसी भी कारण से वंचित विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक संबंधित आईटीआई में दाखिला ले सकता है। यह विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। इसके बाद नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें