भिवानी। आईटीआई में दाखिला की प्रक्रिया जारी है। दाखिला के लिए चार मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। चौथी मेरिट सूची के तहत दाखिला लेने के लिए अंतिम तारीख तीन अगस्त है, जबकि कोर्स की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि कल यानि चार अगस्त है। इसके बाद रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे।
शहर स्थित बॉयज आईटीआई में विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड के कोर्स में 852 सीटें अलॉट हैं। लेकिन चार सूची जारी होने के बाद बुधवार शाम तक विभिन्न ट्रेड की 150 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार राजकीय महिला आईटीआई में आठ विभिन्न ट्रेड में 252 सीटें अलॉट की गई हैं। बुधवार तक महिला आईटीआई में भी 111 सीटें रिक्त हैं।
ट्रेड का नाम- कुल सीटें- रिक्त सीटें-
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड मेंटेनेंस एनसीवीटी- 19-
11-
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड मेंटेनेंस एनसीवीटी पेयड- 5-
4-
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी- 38-
0-
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी पेयड- 10-
0-
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीटी-
19-
13-
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी पेयड- 5-
5-
कॉस्मेटोलॉजी एनसीवीटी- 38-
4-
कॉस्मेटोलॉजी एनसीवीटी पेयड- 10-
7-
ड्राफ्ट्समैन सिविल एनसीवीटी- 19-
16-
ड्राफ्ट्समैन सिविल एनसीवीटी पेयड-
5-
5-
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एनसीवीटी- 19-
12-
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एनसीवीटी पेयड- 5-
5-
सिविंग टेक्नोलॉजी एनसीवीटी- 32- 12-
सिविंग टेक्नोलॉजी एनसीवीटी पेयड- 8-
7-
सरफेंस ओरनामेंटसन तकनीक एनसीवीटी- 16- 8-
सरफेंस ओरनामेंटसन तकनीक एनसीवीटी पेयड- 4-
2-
कुल सीटें- 252 , रिक्त सीटें- 111
चौथी मेरिट सूची के तहत दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि तीन अगस्त है। आवेदक अपने कोर्स की फीस को चार अगस्त तक जमा करवा सकते हैं। इसके बाद रिक्त सीटों पर दाखिला ओपन काउंसिलिंग के तहत किया जाएगा।
-बलबीर सिंह, जीआई, राजकीय महिला आईटीआई भिवानी।