फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर टाटा ACE पलटा, तीन महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल

Sun, 01 Mar 2026 02:02 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

भिवानी में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी यानि टाटा एसीई अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें