फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा प्रकरण में 8 गांवों की महापंचायत आज: आगामी दिनों में आंदोलन के लिए बनेगी रणनीति, लोगों में भारी रोष

Sun, 01 Mar 2026 08:57 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, ढिगावा मंडी (भिवानी)

सार

सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी, लेकिन जांच की निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी मनीषा की मौत के मामले का खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
मनीषा मौत मामले में सीबीआई ने की जांच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीषा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को ढाणी लक्ष्मण के मुख्य बस स्टैंड के पास कन्नी के आठ गांवों की महापंचायत आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


समिति ने शनिवार को आखिरी दिन कन्नी के आठ गांवों में गाड़ियों और बाइकों पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार-प्रसार किया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की गई। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत में इस बात पर विचार किया जाएगा कि आगामी दिनों में आंदोलन की दिशा क्या रहेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी, लेकिन जांच की निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी मनीषा की मौत के मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इसी को लेकर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे हरियाणा में लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें