फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज बस से उतरते समय महिला के गले से तीन तोला सोने की चेन चोरी

Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाना में एक महिला ने रोडवेज बस में नीचे उतरते समय अपने गले से तीन तोले सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसी बस में सफर कर रहीं चार महिलाओं ने उसकी सोने की चेन चोरी की है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनामिका ने बताया कि नौ अगस्त को वह रोहतक से बस में बैठकर भिवानी आ रही थी। भिवानी बस स्टैंड पर पहुंची तो बस स्टैंड के गेट पर ही रुक गई। उसके साथ उसकी भाभी वंदना शर्मा भी थी। वे बस से नीचे उतर रहे तो उसी बस में सफर कर रहीं चार महिलाओं ने धक्का मुक्की की और वह मुश्किल से बस से नीचे उतरी।
इसे बाद लाल रंग का सूट पहले हुए महिला ई-रिक्शा में उनके साथ बैठ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला यह कहते हुए ई-रिक्शा से नीचे उतर गई कि उसकी बेटी दूसरी ई-रिक्शा में महिलाओं के साथ है। इसके बाद वह घर पहुंची तो उसके गले से तीन तोला सोने की चेन गायब थी। इस संबंध में महिला ने बस में सवार महिलाओं पर चेन चोरी का शक जताया है। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें