फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी डिपो में शामिल हुई तीन नई बसें

Mon, 19 Feb 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में सामान्य बस अड्डे की कर्मशाला में खड़ी बस।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी डिपो में तीन नई बसों को शामिल किया है। ये तीनों बस भिवानी से गुरुग्राम और दिल्ली रूट पर दौड़ लगाने लगी हैं। दरअसल भिवानी से दिल्ली के लिए अब आठ बसें हो गई हैं जबकि गुरुग्राम के लिए भी भिवानी से छह बसें हैं। नई तीन बसों के शामिल होने के बाद डिपो में 224 बसों का बेड़ा हो गया है। वहीं नारनौल डिपो में भेजी गई 85 बसें भी वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उन्हें रूटों पर निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से दौड़ाया गया।
विज्ञापन

भिवानी डिपो में तोशाम सब डिपो के पास 44 और लोहारू सब डिपो के पास 47 बसों के अलावा भिवानी बस स्टैंड से 133 बसों का संचालन हो रहा है। भिवानी जिले के 71 से अधिक रूट शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूटों पर यात्री सेवाओं के लिए आठ से दस बसों का संचालन हो रहा है। इन्हीं में शामिल है भिवानी से दिल्ली और भिवानी से गुरुग्राम के रूट। इन दोनों ही रूटों पर वातानुकूलित बसों का संचालन भी रोडवेज कर रहा है। लेकिन सामान्य बसों को भी रूट पर दौड़ाया जा रहा है। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से भिवानी-दिल्ली रूट पर बस बहादुरगढ़ से ही वापस लौट रही हैं, जबकि भिवानी से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा सुचारु है।

भिवानी डिपो में पर्याप्त बसें हैं और सभी रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन हो रहा है। दिल्ली कूच की वजह से सिर्फ दिल्ली रूट पर ही दिक्कत हैं, इसके अलावा सभी रूटों पर शेड्यूल के हिसाब से बसें चलाई जा रही हैं। नई बसों को यात्रियों की डिमांड के अनुसार रूटों पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें