फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खाटूश्याम और सालासर गया था परिवार, बंद मकान में हुई चोरी

Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बावड़ी गेट क्षेत्र स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। परिवार जब खाटूश्याम और सालासर से वापस लौटा तो बाहर का ताला टूटा मिला। वहीं मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावड़ी गेट क्षेत्र निवासी उषा देवी ने बताया कि शनिवार को उसका परिवार खाटू श्याम और सालासर धाम राजस्थान गया हुआ था। रविवार सुबह सात बजे पूरा परिवार जब घर वापस पहुंचा तो बाहर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर अलमारी का लॉकर भी तोड़ा गया था। जिसके अंदर एक पॉलिथीन में सोने-चांदी के गहने और नकदी भी गायब मिली। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पॉजेब, हाथ की घड़ी और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें