फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल, बच्चे का शरीर से अलग हुआ पांव

Thu, 19 Jun 2025 08:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में एक बच्चे का पांव शरीर से अलग हो गया। हादसा गांव कलिंगा मोड़ के समीप गुरुवार शाम करीब छह बजे हुआ। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर गांव कलिंगा मोड़ के समीप गुरुवार शाम करीब छह बजे कृषि यंत्र जोड़कर जा रहे एक ट्रैक्टर के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार दंपत्ति आठ साल के बेटे के साथ रोहतक में मौसी के घर से वापस भिवानी लौट रहे थे। 

विज्ञापन


तीनों गंभीर रूप से हुए घायल

इस सड़क हादसे में तीनों को ही गंभीर चोटें आईं जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, खरककलां पुलिस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सोनू अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुशीला और आठ साल के बेटे कार्तिक के साथ परसों गोहाना के पास रुखी में अपने मामा के घर किसी काम से गया था।रुखी से सोनू अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर रोहतक अपनी मौसी के पास चला गया जहां से वीरवार शाम को सोनू बाइक पर अपने घर भिवानी लौट रहा था। 

ट्रैक्टर चालक फरार

जैसे ही खरक कलां से पहले कलिंगा मोड़ पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर कृषि यंत्र जोड़कर जा रहा था। उसके साथ सोनू की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में सोनू व उसकी पत्नी सुशीला के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, आठ साल के बच्चे का एक पांव शरीर से अलग हो गया। तीनों को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। खरक कलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने रोहतक पीजीआई भी पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Haryana: बीमारी से परेशान था बुजुर्ग, जहर खाकर किया सुसाइड, बस स्टैंड पर मिला शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें