साई छात्रावास में ट्रायल देता खिलाड़ी।
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय ट्रायल की शुरुआत हुई। इसमें बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स की ट्रायल ली गई। इसमें यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के 9 से 18 साल के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। बुधवार को करीब लगभग 1300 खिलाड़ियों की ट्रायल ली गई। वीरवार को हॉकी और कबड्डी की ट्रायल होगी।
भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में ट्रायल के लिए जुटी खिलाड़ियों की भीड़ में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं पूरी क्षमता के साथ अपना खेल प्रदर्शन किया। इस दौरान साई के खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के शारीरिक मानकों की भी जांच की इसके बाद ही ट्रायल शुरू कराई। ट्रायल के दौरान बाॅक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स के खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। भारतीय खेल प्राधिकरण के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय खेल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों में भेजा जाएगा। संवाद
इन खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा
लिंग बॉक्सिंग रेसलिंग एथलेटिक्स टोटल
पुरुष 255 132 580 967
महिला 69 32 175 276
कुल 324 164 755 1243