फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल से तैनात सफाई कर्मचारी ने ही की थी पेट्रोल पंप पर लूट

विज्ञापन
सीआईए टू की गिरफ्त में पेट्रोल पंप लूट मामले में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू के पिपली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 10 जनवरी को कारिंदों को बंधक बनाकर 3.25 लाख की लूट मामले का रविवार को सीआईए द्वितीय ने खुलासा कर दिया। 14 साल तक पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मी रहे कारिंदे ने ही लूट की वारदात को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। सीआईए द्वितीय ने आरोपी सफाई कर्मचारी को तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव पिपली वासी आनंद, राकेश, लोहारू पुरानी मार्केट वाली बलराज व अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.27 लाख की नकदी, बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 10 जनवरी की देर रात लोहारू कस्बे में राजस्थान से लगते पिपली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 3.25 लाख की लूट हुई थी। पंप पर मौजूद सेल्समैन जयचंद ने शिकायत में बताया था कि 10 जनवरी की रात सवा एक बजे बोलेरो गाड़ी में चार व्यक्ति आए, जो तेजधार हथियार, लाठी व डंडे लिए हुए थे। इन लोगों ने पंप पर मौजूद उसे व उसके साथी से मारपीट कर दोनों को कमरे में बंद कर दिया और तीन लाख 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लुटेरे डीवीआर सिस्टम भी साथ ले गए थे।
सीआईए द्वितीय इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छह मार्च को लोहारू पेट्रोल पंप पर लूट मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। जिसने लोहारू-पिलानी रेलवे फाटक लोहारू से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लूट की इस वारदात में शामिल पिपली निवासी राकेश व आनंद तथा लोहारू निवासी बलराम व अजय को लूट में प्रयोग बोलेरो गाड़ी व एक लाख 27 हजार रुपये बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बलराम इसी पंप पर 14 साल से सफाई कर्मचारी था और लूट में भी शामिल था। श्रीभगवान ने बताया कि सभी लुटेरे नशे के आदी हैं और नशा करने के लिए ही पंप पर लूट की। लूट में शामिल इनके दो साथी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी बलराम पंप पर 14 साल से सफाईकर्मी का काम करते-करते पंप मालिक का सबसे वफादार होने के साथ पारिवारिक सदस्य जैसा बन गया था, लेकिन नशे की लत ने उसकी सारी वफादारी व रिश्तों को भुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें