भिवानी। सीआईए प्रथम ने मादक पदार्थ 8.69 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रथम के उप निरीक्षक सुभाष अपनी टीम के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि गांव पालुवास के पास खाली पड़ी जमीन के पास दो लड़के खड़े हैं। इनके पास मादक पदार्थ स्मैक है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड करके तीन आरोपियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी बुड्ढा खेड़ा लाठर जींद हाल निवासी शास्त्री मार्ग विद्यानगर भिवानी, अजय पुत्र बिजेंद्र निवासी पालुवास व संदीप पुत्र रोहतास निवासी खेतड़ी झुंझुनू राजस्थान हाल निवासी पालुवास के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से एक स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपियों से 8.69 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आरोपी प्रदीप को जिला कारागार भेजा गया है। वहीं आरोपी अजय व संदीप को पुलिस दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।