फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: कोर्ट परिसर में गोली चलाने का मामला, सीआईए के हत्थे चढ़े दो आरोपी, एक मुठभेड़ में घायल

Mon, 08 Sep 2025 04:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

कोर्ट परिसर में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय परिसर में हुई फायरिंग मामले में भिवानी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपियों को भिवानी के तोशाम बाईपास से पकड़े जबकि तीसरे आरोपी के साथ भिवानी सीआईए पुलिस की फतेहाबाद में मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आरोपी के पांव में गोली लगने के बाद उसे काबू कर इलाज के लिए पहले फतेहाबाद और फिर अग्रोहा अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


भिवानी के डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने इस मामले में दो आरोपियों को तोशाम बाईपास भिवानी से जबकि एक आरोपी को फतेहाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। बीते चार सितंबर दोपहर सवा एक बजे गांव दिनोद के कुछ लोग अपनी पेशी पर भिवानी कोर्ट आए हुए थे। वे लंच के समय वकीलों के चैंबर के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी तीन अज्ञात लोग आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 
विज्ञापन

इस हमले में रोहतक के मोखरा गांव निवासी लवजीत को गोलियां लगीं और हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने खुद अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी व सर्च अभियान चलाया। घायल लवजीत को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था।

डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गहन जांच करते हुए भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक आनंद कुमार ने दो आरोपियों मोनू और नवीन को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनू पर पहले भी लड़ाई-झगड़ा और डकैती के मामले दर्ज हैं। ये दोनों इस वारदात की रेकी और योजना बनाने में शामिल थे। 

इसके अलावा सीआईए स्टाफ प्रथम के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार और उनकी टीम ने सात सितंबर की रात को फतेहाबाद जिले के करनौली गांव से एक और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान रोहित निवासी रगड़ीखेड़ा, सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाईं तथा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में एक गोली लगी। उसे इलाज के लिए पहले फतेहाबाद के सिविल अस्पताल और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रोहित भी चार सितंबर की गोलीबारी की घटना में शामिल था। पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें