सीबीआई मनीषा के परिजनों से कर चुकी है बातचीत
सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के पिता संजय और अन्य परिजनों से बातचीत के बाद वारदात स्थल का मुआयना किया था। शनिवार को ही सीबीआई की टीम ने सिंघानी के प्ले स्कूल और जिस स्कूल में मनीषा अपना दाखिला कराने के लिए गई थी उसमें भी पूछताछ की थी।
मनीषा की मौत के मामले में दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों से तीन सितंबर को भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची थी। टीम ने भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत के मामले से अब तक की गई तफ्तीश और जांच से जुड़े सभी तथ्य के बारे में जानकारी हासिल की। फिर शनिवार को टीम गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंच मनीषा के परिजनों से मिली और उस जगह का मुआयना किया, जहां मनीषा का 13 अगस्त को शव बरामद हुआ था। फिर सिंघानी के प्ले स्कूल और उसके बाद कॉलेज में पहुंच प्रबंधन से पूछताछ की थी।
ये भी पढ़ें: Fatehabad: भिवानी कोर्ट में फायरिंग के आरोपी और सीआईए के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल