भिवानी। गांव बापोड़ा में घर के दरवाजे पर आग लगाकर सामान व रुपये चोरी के मामले में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की एलईडी और 1,300 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भारत निवासी बापोड़ा, सुमित निवासी बापोड़ा व मनोज बापोड़ा के रूप में हुई है।
आरोपी नशा करने के आदि हैं। अपने नशे की पूर्ति के लिए घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस संबंध में गांव बापोड़ा निवासी मदनलाल ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उनके भाई सज्जन महाराष्ट्र में रहते हैं और नौ अप्रैल को चार घर के दरवाजे को आग लगाकर अंदर से सामान और रुपये चोरी कर ले गए।
इस संबंध में पुलिस ने चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सदर पुलिस भिवानी की महिला सहायक उप निरीक्षक मंजू देवी ने घर के दरवाजे को आग लगाकर घर से सामान व रुपये चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया।