फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित करते अलखपुरा क्लब के सदस्य व ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा की फुटबाल खिलाड़ियों ने कोल्हापुर में हुए अंडर 14 वर्षीय गवर्नमेंट स्कूल फेडरेशन आप इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अलखपुरा गांव की रेविका जाखड़, खुशबू, प्रिया व काफी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर हिंदू हाई स्कूल के प्रबंधक प्रकाश जाखड़ ने बताया कि 25 तारीख को पहले मुकाबले में केरल को 4-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु को 8-0 से हराकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने तीसरे मुकाबले में टीम ने आईपीएससी को 12-0 से हराकर मैच जीता। वहीं चौथे मुकाबले में सीबीएसई को चार एक से हराया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में झारखंड को 2-1 से आकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में केरल को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर गांव के सरपंच राजदीप, फुटबॉल कोच सोनिका बिजारणियां, नर्सरी कोच मनीष व वनिता, सुरेश जाखड़, संजय, सोमनाथ, शारदा जाखड़, कश्मीरी देवी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।