फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के लघु सचिवालय और जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, साढ़े तीन घंटे चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सर्च अ​भियान चलाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सेशन जज को सुबह करीब नौ बजे ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। सूचना मिलते ही दोपहर 12 बजे से शाम करीब साढ़े तीन बजे तक पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सीआईए और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से दोनों परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीएसपी क्राइम अनूप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सर्च अभियान में रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड, सीआईए और कमांडो दस्ते ने जिला न्यायालय परिसर के सभी न्यायालय कक्षों, कार्यालयों और अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की। इस दौरान संदेहास्पद दिखने वाली प्रत्येक वस्तु की भी जांच की गई, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे तक चले अभियान में कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के लिए अलग से जांच कर रही है।


जनवरी में भी मिली थी जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी
इस वर्ष 23 जनवरी को भी तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की आधिकारिक ई-मेल पर जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में पूरे जिला न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। न्यायालय कक्षों के अलावा अधिवक्ता चैंबर परिसर और जिला बार सभागार की भी बारीकी से जांच की गई थी।
विज्ञापन



धमकी के बाद बंद किए गए थे कई रास्ते, सुरक्षा भी बढ़ाई गई
जनवरी में मिली धमकी के बाद जिला न्यायालय और लघु सचिवालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। लघु सचिवालय के पिछले हिस्से तथा जिला न्यायालय की ओर जाने वाले छोटे रास्तों को बंद कर दिया गया था। अधिवक्ता चैंबर परिसर की दीवार ऊंची की गई जबकि जिला टाइपिस्ट कार्यालय की ओर बने अवैध कट भी बंद कर दिए गए। जिला बार सभागार की ओर जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी की गई। सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात किया गया और मेटल डिटेक्टर लगाए गए। लघु सचिवालय के चारों ओर भी स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।


सेशन जज को ई-मेल के माध्यम से जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद दोनों परिसरों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखें। -अनूप सिंह, डीएसपी क्राइम, भिवानी

लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सर्च अभियान चलाते पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें