फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सदर थाने का एसएचओ बता फोन पर दी घर से उठा ले जाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दादरी गेट न्यूज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के फोन पर खुद को सदर पुलिस थाना एसएचओ बताकर घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी और उसे दो मिनट के अंदर सदर थाने बुलाया। घबराया व्यक्ति सदर थाने पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत जैन पुलिस चौकी में दी। इस पर सिटी पुलिस ने फोन पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसके पास सात अप्रैल की देर रात नौ बजकर 22 मिनट पर किसी अनजान नंबर से फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने खुद को सदर पुलिस थाना का एसएचओ बताया और उसे धमकी देते हुए दो मिनट के अंदर सदर पुलिस थाने आने के लिए बोला। आरोपी ने कहा कि वह थाने नहीं आया तो उसे घर से उठवा लूंगा। रवि कुमार ने बताया कि जब वह सदर थाने पहुंचा तो वहां पर फोन करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला और पता चला कि किसी ने उसे एसएचओ के नाम से धमकी दी। जिसके बाद उसने फोन पर उसके साथ अभद्रता करने व धमकी देने वाले की शिकायत जैन पुलिस चौकी में दी। सिटी पुलिस थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि फोन पर धमकी देने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें