फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने वालों को आयकर में मिलेगी छूट : डॉ. सुमन

Fri, 12 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए निक्षय मित्र बनने वाले लोगों को आयकर में छूट मिलेगी। उप सिविल सर्जन एवं जिला क्षय रोग प्रभारी डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि टीबी मरीजों की सहायता राशि के लिए रोटरी क्लब चंडीगढ़ मिड टाउन वेलफेयर ट्रस्ट के साथ स्वास्थ्य विभाग का एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत निक्षय मित्र इंडियन बैंक के खाते में सीधे सहायता राशि जमा करवा सकते हैं जिससे टीबी मरीजों के लिए राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सुमन ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों में संभावित मरीजों की जांच कर उन्हें समय पर उपचार दिया जा रहा है। कई टीबी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, ऐसे मरीजों की मदद के लिए निक्षय मित्र बनाए जाते हैं, जो उनके उपचार के दौरान राशन किट प्रदान करते हैं।
उप सिविल सर्जन ने बताया कि राशन किट की खरीद रोटरी क्लब द्वारा की जाएगी, जबकि निक्षय मित्र को सालाना आयकर में छूट मिलेगी। इच्छुक लोग चौधरी बंसीलाल राजकीय अस्पताल स्थित टीबी रोग प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला रोटरी क्लब प्रधान डॉ. नरेश गर्ग (मो. 9812075478) और सचिव (मो. 9255251978) से संपर्क किया जा सकता है। सहायता राशि इंडियन बैंक के खाता संख्या 410844802 में जमा करवाई जा सकती है। इसका आइएफसी कोड IDIB000C009 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें