फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अबकी बार दसवीं में 90 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी हो सकते हैं हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पास

Sat, 20 Apr 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार 90 फीसदी परीक्षार्थी सफल हो सकते हैं। इस बार बोर्ड में 10वीं कक्षा का परिणाम अब तक के परिणामों के औसत से 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक आने की संभावना है। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के मूल्यांकन प्रणाली में सीबीएसई के पैटर्न को अपनाया है। इसके तहत आंतरिक मूल्यांकन और थ्योरी के अंक भी जोड़कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले 15 या 16 मई को घोषित कर दिए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके चलते 15 या 16 मई से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बीते पांच वर्षों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम औसतन 60 से 65 प्रतिशत रहा है, जिसके 25 से 30 प्रतिशत बढ़ने पर परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक चला जाएगा। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही इन परिणामों को डिजिलॉकर से जोड़ दिया जाएगा, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को अगली कक्षा में प्रवेश के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें