फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला से कड़े ठगने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय पुलिस ने महिला से धोखाधड़ी कर सोने के कड़े चुराने के मामले में शुक्रवार को तीसरे आरोपी सुरेश को नया बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहतक के वार्ड नंबर-2 करतारपुरा इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल 2025 को वह सुबह घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकली थी। रास्ते में अस्पताल के पास उसे दो युवक मिले जिन्होंने पैसे डबल करने की स्कीम के बारे में बताया।
आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर कहा कि उसके कड़ों को स्कैन कर उनकी रसीद दे दी जाएगी। इस पर महिला ने अपने कड़े आरोपियों को दे दिए और उनके साथ गली में चली गई। इसी दौरान दोनों आरोपी कड़े लेकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय के सुरेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीसरे आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश के खिलाफ दिल्ली में एक तथा रोहतक में चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें