भिवानी में बीएसएनएल के लोहानी स्थित दूरभाष केंद्र से अज्ञात चोर करीब एक लाख रुपये के सैल चोरी कर ले गए। इस संबंध में बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जूई थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में उप मंडल अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि लोहानी स्थित बीएसएनएल दूरभाष केंद्र पर 600 एएच के सैल लगाए हुए है। 26-27 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर दूरभाष केंद्र का ताला तोड़कर 32 सेल चोरी कर ले गए। इस घटना के बारे में दूरभाष केंद्र स्थित मकान मालिक ने उन्हें फोन पर सूचना दी। रविंद्र कुमार ने बताया कि चोरी किए गए सैल की कीमत करीब 96 हजार रुपये थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।