फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पाबंदी हटाने के बाद वीरवार को शुरू हुआ खनन कार्य

विज्ञापन
खानक में खनन कार्य के चलते जाता डंफर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग की ओर से पाबंदी हटाए जाने के बाद खानक गांव में वीरवार को खनन कार्य शुरू हो गया है। खनन शुरू होने से भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में कमी आने के साथ-साथ लोगों को उत्तम क्वालिटी भवन निर्माण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों के चलते 30 दिसंबर को आगामी आदेशों तक खनन कार्यों सहित वायु प्रदूषण बढ़ने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। करीब एक माह से बंद रहने से खानक में क्रॅशर इकाइयों पर भी क्रॅशर-रोड़ी का स्टॉक खत्म हो गया था, वहीं पिछले माह भवन निर्माण सामग्री में क्रॅशर-रोड़ी के भाव तीन सौ रुपये प्रति टन उछाल खाकर 600 से 900-950 रुपये तक पहुंच गए थे। इसका प्रभाव आमजन पर पड़ रहा था। चार जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा 30 दिसंबर के आदेशों को निरस्त किए जाने के बाद वीरवार सुबह खानक में खनन कार्य शुरू हो जाने से खुशी की लहर दौड़ गई है।
-खानक में खनन कार्य शुरू होने से आमजन को फायदा होगा। क्रॅशर-रोड़ी के भाव कम होंगे, जिसका सीधा लाभ जनता को होगा। अच्छी क्वालिटी की भवन निर्माण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भरोसा दिलाया है कि खानक में खनन कार्य सुचारु रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण मलिक, प्रधान, क्रॅशर एसोसिएशन।
खनन पर पाबंदी हटने से वीरवार सुबह से खनन कार्य शुरू कर दिया गया है। आमजन को इससे राहत मिलेगी। - अनिल सिंघल, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी।
दस हजार लोगों को मिलता है रोजगार
खानक में खनन शुरू होने से इलाके व कंपनी से जुड़े करीब दस हजार लोगों का रोजगार भी शुरू हो गया है। खनन में डंपर से लेकर पत्थर तोड़ने के कार्य में ज्यादातर मशीन ऑपरेटर भी हैं। इन लोगों का सीधा रोजगार खनन से जुड़ा है। पहाड़ में खनन बंद होने से इन लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा था।
रोड़ी क्रॅशर के भाव में आएगी काफी गिरावट
खनन कार्य बंद होने की वजह से क्रॅशर के भाव भी साढ़े 900 रुपये प्रति टन तक पहुंच गए थे। अब खनन शुरू होने के बाद चंद दिनों में ही रोड़ी क्रॅशर के भाव भी पहले की तरह 600 से 650 रुपये प्रति टन तक आ जाएंगे। इससे आम लोगों को भवन निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी और उच्च क्वालिटी का माल भी उपलब्ध हो जाएगा।
40 दिन से बंद पड़ा था खनन कार्य
खानक में करीब 40 दिन से खनन का काम बंद पड़ा था। इसकी वजह से क्रॅशरों पर भी माल का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया था। पहाड़ से पत्थर नहीं मिलने की वजह से क्रॅशर पर मशीनें भी बंद थी, जिस कारण डंपर व क्रॅशर पर लगे कर्मचारियों का काम धंधा भी चौपट हो गया था। अब खनन कार्य शुरू होने से आम लोगों के साथ खनन रोजगार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें